Posts

Showing posts from September 18, 2018

मनमर्ज़ियाँ-प्रेम की भावनात्मक उलझनें

Image
    ‘रेने मागरिटे’ की पेंटिंग है ‘द लवर्स’, जिसमें दो प्रेमी जोड़े चेहरे में कपड़ा डाले एक-दूसरे को चूम रहे हैं.इस पेंटिंग के बारे में अलग-अलग व्याख्याएँ हैं. कुछ ने इसे रेने की माँ की आत्महत्या से जोड़ा, किसी ने इसे दो प्रेमियों के बीच गहन निकटता लेकिन उतने ही एक-दूसरे से बिलकुल अलग व्यक्तियों के रूप में देखा. यहीं पर दो और कलाकृतियों का जिक्र कर देना जरुरी है, एक है ‘गुस्ताव क्लिम्ट’ की पेंटिंग ‘द किस’ और दूसरा है ‘अगस्ते रोडिन’ का स्कल्पचर (मूर्ति) ‘द किस’. रेने की पेंटिंग के बरक्स बाद की दो कलाकृतियों में दो प्रेमियों के बीच भावनाओं की कोमलता, मुलायमियत को बिलकुल स्पष्ट ढंग से देखा जा सकता है. मैंने इन कलाकृतियों का जिक्र इसलिए किया क्यों कि फिल्म मनमर्जियां प्रेम की ऐसी ही भावनात्मक जटिलताओं को व्यक्त करती है.                                         अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ प्रेम के दो अलग-अलग स्वरूपों को दर्शकों के सामने रखती है. प्यार का ...