गुलाबो सिताबो: कम बची रह गई जगहों और किरदारों की कहानी
शुजित सरकार और जूही चतुर्वेदी बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से हैं जिनके काम का इंतजार ‘ विकी डोनर ’ के समय से रहता है . आज इस जोड़ी की एक और फ़िल्म ‘ गुलाबो सिताबो ’ प्राइम वीडियोज में रिलीज़ हुई . इस फ़िल्म में इस जोड़ी ने अपने पुराने प्रतिमानों को ध्वस्त करते हुये नितांत नया प्रयोग करते हुये दर्शकों के समक्ष ख़ालिस पुराने लखनऊ के किरदारों और इस पुराने लखनऊ के परिवेश में अपनी स्वायत्तता के साथ पल रहे आज के दौर के किरदारों की कहानी कही है . फ़िल्म ‘ गुलाबो सिताबो ’ किरदारों की कहानी है . यह उस मिर्ज़ा चुन्नन नवाब ( अमिताभ बच्चन ) नामक किरदार से दर्शकों को रुबरू कराती है जिसकी हैसियत कभी पुश्तैनी मालिकाने की नहीं रही लेकिन इस मालिकाने की चाहत उसे अपने से सत्रह साल बड़ी ‘ बेगम ’ से शादी करने को प्रेरित करती है . इसी मालिकाने के एहसास को ज़िंदा रखने के लिए ही वह हवेली में रहने वाले किराएदारों से किराए की वसूली के लिए तगादे ...